नारनौंद PNB Bank गई युवती लापता, 26 सितंबर से नहीं लौटी घर | Narnaund News

By sunilkohar

Updated On:

नारनौंद PNB Bank गई युवती लापता, 26 सितंबर से नहीं लौटी घर | Narnaund News

---Advertisement---

Narnaund Missing Girl : Lohari Ragho Missing Girl ( लोहारी राघो से युवती लापता )

Hansi News Today: नारनौंद क्षेत्र के गांव लोहारी राघो से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों के अनुसार वह (PNB Bank Narnaund) नारनौंद में अपना बैंक खाता बंद करवाने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बैंक खाता बंद करवाने जाने की बात कहकर घर से निकली युवती

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहारी राघो निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का पीएनबी बैंक नारनौंद में बैंक खाता है। 26 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह PNB Bank Narnaund में अपना खाता बंद करवाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक भी वह वापस नहीं आई। परिजनों ने जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसके दोनों मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर की तलाश

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की तलाश सभी रिश्तेदारों, जान-पहचान की जगहों और संभावित ठिकानों पर की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

नारनौंद थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
Narnaund Police Station

 

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर नारनौंद थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस पता लगाने में लगी हुई है कि युवती पीएनबी बैंक नारनौंद आई थी या वो झूठ बोलकर कहीं ओर चली गई है। साथ ही उसके मोबाइल फोन की लॉकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

Leave a Comment