Verification: eefe237ed2c24d7f

Narwana News : डूमरखां में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, पानी की निकासी को लेकर परिवार में खूनी खेल, आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

Narwana dumarkha Kalan firing case update

Narwana News : जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव डूमरखां कलां में पानी की निकासी को लेकर एक ही परिवार के लोगों में हुए झगड़े में गोली चलाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार दोपहर को Narwana क्षेत्र के गांव डूमरखां कलां गांव निवासी संजीव (42) व मनजीत के परिवारों की महिलाओं के बीच गंदे पानी की नाली की सफाई को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक ही परिवार के है। काफी देर तक विवाद महिलाओं के बीच रहा, लेकिन बाद में पुरुष भी इसमें कूद गए। संजीव व मनजीत दोनों चचेरे भाई हैं।

 

विवाद इतना बढ़ गया तो तैश में आए मनजीत ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से संजीव पर फायर कर दिया। उसने एक साथ 3 फायर किए। इसमें संजीव को एक गोली पेट में, एक गोली जांघ में और तीसरी गोली पैर में लगी। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

वहीं मनजीत मौके से तुरंत फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल Narwana पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मैडीकल कॉलेज अग्रोहा रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही नरवाना सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बाद में पुलिस ने देर शाम मनजीत को गिरफ्तार कर लिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *