Narwana News : Jind police arrest NDPS case Jind Abtak
Narwana News : जींद पुलिस की नरवाना CIA Police टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर हेरोइन तस्करी मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह नशा तस्कर दंपति हिसार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
नरवाना सीआईए पुलिस टीम गश्त कर रही थी और मितासो स्कूल के पास मौजूद थी कि पुलिस टीम को नशा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी हरकत में आए और सीआईए पुलिस नरवाना में तैनात एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
Narwana CIA Police में तैनात एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में टीम हिसार रोड़ पर टोल प्लाजा के पास निगरानी रखनी शुरू कर दी। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर व्यक्तियों की पहचान करने लगे। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति और एक महिला टोल प्लाजा पर उतरे और चमेला कॉलोनी की तरफ आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने दोनों पर शक हुआ और बताए गए हुलिए से उनका चाल चलन मैच हो गया।
पुलिस टीम ने सुंदरपुरा मोड़ से दोनों को काबू कर उनके बारे में पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान हिसार की महावीर कॉलोनी निवासी नसीब उर्फ काला और उसकी पत्नी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर मौके पर ड्यूटी में मजिस्ट्रेट और महिला कर्मी को बुलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली गई जिनके पास 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ सिटी थाना नरवाना में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ करने में लगी हुई है। नशा तस्करी का कारोबार कब से कर रहे हैं और इसकी सप्लाई कहां पर करते हैं तथा उनके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।
इस संबंध में Narwana CIA Police Station SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चमेला कॉलोनी में हिसार का नशा तस्कर दंपति नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। चमेला कॉलोनी हिसार रोड पर स्थित टोल प्लाजा के नजदीक है और वह दंपति टोल पर उतरकर पैदल ही चमेला कॉलोनी तक पहुंचेंगे। पुलिस ने दोनों दंपति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।