---Advertisement---

Car Accident : छोटे भाई की शादी में भाई-भाभी की मौत; ईक्कस गांव के पास हादसा, हिसार में आई थी बारात

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Ikkas CAR Accident in Jind, wife husband death

Jind News : हिसार में बारात में आए दुल्हे के बड़े भाई-भाभी की गाड़ी जींद जिले के गांव ईक्कस के पास अज्ञात परिस्थितियों में एक पेड़ से टकरा ( Car Accident) गई। हादसा इतना भयानक था कि पेड़ गाड़ी के अंदर तक घुस गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ महीने की बेटी सहित अन्य बाल बाल बच गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईक्कस गांव के पास एक्सीडेंट में कार सवार दंपती की मौत 

करनाल के मुनक से हिसार जिले के गांव सुलखनी में छोटे भाई की बारात में दंपति भी आए हुए थे। जब बारात में शामिल होने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे तो जींद जिले के ईक्कस गांव के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। Car Accident इतना भयानक था कि पेड से टकराने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि उनके सात महीने की बेटी और गाड़ी में सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए।

 

 

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

राहगीरों ने Car Accident की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां माता में बदल गई और बारात में आए तमाम लोग जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंच गए।

 

मृतकों की पहचान करनाल जिले के मुनक रहने वाले अजय और उसकी पत्नी सोनिया के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उनका एक सात महीने की बेटी है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि बारात में आई सभी गाड़ियां एक दूसरे के पीछे चल रही थी। जब गांव ईक्कस के पास पहुंचे तो अचानक से अजय की गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

 

इस Car Accident में अजय और उसकी पत्नी सोनिया की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।

 

 

किसान महापंचायत में किसान की मौत, किसानों की मोदी सरकार को चेतावनी, अब होगी आर-पार की लड़ाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer