Naveen Hindwan Murder Case Update Hisar
हिसार जिले के गांव हिन्दवान निवासी नवीन की हत्या मामले में हिसार सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ओर महिला आरोपियों गांव हिन्दवान की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपित महिलाओं को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ( Hisar News Today )
जांच अधिकारी उप निरीक्षक प्रदीप के अनुसार, उक्त दोनों महिला आरोपी सुकमा और सुमित्रा 14 जून की सुबह Naveen Hindwan Murder Case की वारदात में हिन्दवान निवासी सुकमा और सुमित्रा शामिल थी, जिसमें नवीन की हत्या कर दी गई थी तथा उसके परिवारजनों पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं। हिन्दवान निवासी सुकमा और सुमित्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ के उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। ( Hisar Naveen Hindwan Murder Case )
नवीन हिंदवान हत्याकांड की पृष्ठभूमि:
14 जून 2025 को शाम के समय गांव हिन्दवान में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां ज्ञात हुआ कि नवीन, सावित्री और राजबीर को धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिन्हें उपचार के लिए हिसार अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित पक्ष के प्रताप सिंह ने Hisar police को दी शिकायत में बताया कि 25 मई 2025 को नाली सफाई को लेकर कृष्ण, छोटू, महेन्द्र, नरेश आदि से कहासुनी हुई थी, जो बाद में आपसी समझौते से समाप्त हो गई थी। परंतु 14 जून की सुबह जब पुनः नाली की सफाई की जा रही थी, तो उक्त व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी।
शाम लगभग 6:30 बजे प्रताप सिंह का पुत्र नवीन टहलने के लिए निकला, तभी कुछ देर बाद “मार दिया, मार दिया” की आवाजें सुनाई दीं। आरोप है कि लगभग 15–20 लोगों, जिनमें चार महिलाएं और अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे, ने नवीन पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।