Verification: eefe237ed2c24d7f

दवा लेने के लिए लाइन में लगा व्यक्ति अचानक गिरा, मौत , नागरिक अस्पताल में मचा हड़कंप

0 minutes, 4 seconds Read

person standing in line to get medicine suddenly fell down and died

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhiwani News Today : भिवानी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने आया व्यक्ति अचानक गिर गया। जिसे इमरजेंसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्वजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव स्वजनों को सौंप दिया।

मामला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। हालुवास गेटवासी 45 वर्षीय रविंद्र बुखार होने पर दवा लेने नागरिक अस्पताल आया था। जब वह दवा लेने के लिए लाइन में लगा था तो अचानक गिर गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं व्यक्ति को तुरंत वहां मौजूद कर्मचारी व अन्य उठाकर इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। दिनोद गेट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्वजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer