---Advertisement---

बरवाला की बदलेगी तस्वीर: रोड पर बनेंगे भव्य स्वागत द्वार, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया शिलान्यास

Follow Us
---Advertisement---

picture of Barwala will change

 Haryana News Today: हिसार जिले के बरवाला की तस्वीर बदलने वाली है। इसको लेकर सरकार व स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बरवाला के सौंदर्यकरण व विकास की नई ईमारत रखते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला हिसार रोड़, बरवाला टोहाना रोड़ और अग्रोहा रोड़ पर भव्य स्वागत द्वार बरवाला में सौंदर्यीकरण और विकास को नई पहचान देने वाली महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन स्वागत द्वारों के निर्माण से बरवाला की पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नगर में प्रवेश करने वाले लोगों को एक आकर्षक और आधुनिक प्रवेश द्वार मिलेगा। यह परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बरवाला की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी नई मजबूती देगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पहुंचने का किया आह्वान

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लगभग 84 लाख रुपये की लागत से टोहाना रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण होगा। इसी प्रकार से लगभग 98 लाख 31 हजार 500 रुपये की लागत से अग्रोहा रोड तथा 77 लाख 5 हजार रुपये की लागत से हिसार रोड पर स्वागत द्वारा का निर्माण किया जाएगा। इन स्वागत द्वार के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री ने लगभग 3 करोड़ 40 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बरवाला-टोहाना रोड पर बने स्वर्ग आश्रम में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

 

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उक्त कार्यों के अलावा बरवाला नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रूपये की लागत से पार्क निर्माण, लेबर शेड, स्वच्छता, गलियों व सडक़ों के निर्माण तथा पुस्तकालयों के निर्माण जैसे अन्य कार्य भी जनता को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। सडक़, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बरवाला के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और नगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों, ताकि आमजन को उनका लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल जनसभा कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हरियाणा के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में जींद पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी की भागीदारी प्रदेश के विकास के संकल्प को और मजबूत करेगी। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। लोगों ने पेयजल, सफाई, सडक़, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। रणबीर गंगवा ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

इस अवसर पर बरवाला नगर परिषद चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, वॉइस चेयरमैन ताराचंद नलवा, मार्किट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, रोशन, सुरेश गोयल, मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, रामपाल धानक, राजा मेहता, संजय बांगड़, सोनिया, आनंद, ज्योति बंसल, कविता रानी, मंजु रानी, कांता देवी, सुमन, पुष्पा रानी, धर्म सिंह, मनोज सरदाना, राजेश सलूजा, दिनेश बजाज, सतीश सैनी, रीना चायल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Hisar News: हिसार में पत्नी का हत्यारा पति चार महीने बाद गिरफ्तार, हरिद्वार, उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर रहा

August 27, 2026

Hisar News Today: तलवंडी रुक्का हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, प्रेम विवाह की रंजिश में मर्डर

August 27, 2026

Latest News Hisar: हिसार में SBI Bank मैनेजर की संदिग्ध मौत, पातन माइनर में मिला शव, जाने पूरा मामला

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer