Property dealer hatyakand Latest Update: Hisar Crime News
Hisar Crime News: हिसार में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सहित 2 आरोपितों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार एक आरोपी को 5 दिन के पुलिस डिमांड पर भी लिया हुआ है। जबकि मुख्य आरोपी सहित दूसरे आरोपी को पुलिस ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
हिसार के सेक्टर 9-11 मोड पर मुन्ना स्वीट्स के सामने अमन प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय चलाने वाले बीएसएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर लाडवा निवासी कलम सिंह की हत्या करने के मामले में हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आजाद नगर हिसार निवासी योगेश नैन पुत्र किताब सिंह व सातरोड़ निवासी चेतन के रूप में हुई है। 22 फरवरी को कश्मीरी सिंह अपने भाई के कार्यालय में आया हुआ था और इसी दौरान यह वारदात उसकी आंखों के सामने घटित हुई।
इससे पहले पुलिस संजय और रोहित नामक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और संजय को 5 दिन के पुलिस डिमांड पर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी रोहित को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपितों और पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी संजय से पूछताछ करने में लगी हुई है तथा हथियारों की बरामदगी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में अर्बन स्टेट थाना प्रभारी विजय पाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों और अपटन को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वारदात में प्रयोग किया गया चाकू पुलिस फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में बरामद कर चुकी है जबकि अन्य हथियारों को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी चेतन के खिलाफ सदर थाना हिसार में मारपीट और लड़ाई झगड़ा सहित दो मामले पहले ही दर्ज हैं।
अर्बन स्टेट थाना प्रभारी ने बताया कि योगेश नैन से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, स्नैचिंग, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 9 मामले पहले ही दर्ज हैं।
गौरतलब है कि हिसार के सेक्टर 9-11 में कुछ युवक एक युवक की पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान मुन्ना स्वीट्स से सामान लेने गए रिटायर्ड बीएसएफ सब इंस्पेक्टर एवं अमन प्रॉपर्टी के संचालक कलम सिंह जब बी बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उसे पर हमला बोल दिया था और चाकू मार कर हत्या कर दी थी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतक के भाई कश्मीरी सिंह की शिकायत पर दो नाम जड़ आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मृतक लाडवा गांव का रहने वाला था और फिलहाल वही हिसार की दयानंद कॉलोनी में रहता था।