---Advertisement---

HBSE Exam: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में सख्ती; बरवाला क्षेत्र में डीसी फ्लाइंग के एक्शन से नकल पर कसा शिकंजा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

HBSE Exam 10th Class Latest News Update

Hisar News Today: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ( HBSE Exam ) द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किया हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में हिसार प्रशासन द्वारा की गई सख्ती से नल पर नकल करती हुई दिखाई दे रही है। दसवीं कक्षा के पहले पेपर में डीसी फ्लाइंग ने हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के कई परीक्षा केदो का दौरा कर नल पर शिकंजा कसा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

उपायुक्त ने बहबलपुर, सरसोद, बिछपड़ी तथा बरवाला HBSE Exam Centre का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( HBSE Exam) द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर उपायुक्त महेंद्र पाल ने वीरवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बहबलपुर, सरसोद, बिछपड़ी तथा बरवाला स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

 


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए।

 

उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को शांत एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि वे बिना किसी दबाव के अपनी परीक्षा दे सकें। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उपायुक्त महेंद्र पाल ने परीक्षा विद्यार्थियों की मेहनत और योग्यता का आकलन करने का एक माध्यम है। इसमें किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने सरसौद में वहां के सरपंच और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने में सहयोग दिए जाने पर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा मेहनत और ईमानदारी से दी गई परीक्षा ही भविष्य को उज्जवल बनाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer