Pundri women Murder : Kaithal Crime News
Kaithal Crime News: कैथल जिले के पुंडरी में विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत ही उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पति सास-ससुर सहित पांच पर प्रताड़ना का आरोप
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पिता वेदप्रकाश निवासी सिरटा रोड कैथल ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी करीब 10–11 वर्ष पहले गांव डुल्याणी निवासी सुरजीत सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद ज्योति के दो बच्चे हुए। बच्चों के जन्म के बाद से ही पति सुरजीत, सास बीरमती, ससुर ईश्वर सिंह, देवर और ननद द्वारा ज्योति को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करने लगे और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाने लगा। ( Kaithal News Today )
मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब भी उसकी बेटी विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। वर्ष 2021 में भी उनका इस संबंध में आपसी पंचायत के जरिए समझौता हुआ, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। जिसके बाद हाल ही में 3 फरवरी दोपहर करीब 3 बजे मृतका के ससुर से फोन कर बताया गया कि ज्योति उनके साथ मारपीट कर रही हैं। ( Kaithal Breaking News Today )
उपचार के दौरान विवाहिता की मौत
यह जानने के बाद उसका भतीजा आशीष व उसकी छोटी लड़की ज्योति के घर पहुंचे और देखा कि ज्योति घायल अवस्था में पड़ी है। जिसको मोटरसाइकिल पर बैठकर गंभीर हालत में पहले पुंडरी और फिर कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। ( Kaithal Murder News )
पुंडरी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी व एक प्लास्टिक पाइप बरामद कर लिया गया। व्यापक पुछताछ उपरांत अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ( Haryana Crime Update )