---Advertisement---

Kaithal Crime News: पुंडरी में विवाहिता की हत्या; पति गिरफ्तार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
Kaithal Crime News: पुंडरी में विवाहिता की हत्या; पति गिरफ्तार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
---Advertisement---

Pundri women Murder : Kaithal Crime News  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kaithal Crime News: कैथल जिले के पुंडरी में विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत ही उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

पति सास-ससुर सहित पांच पर प्रताड़ना का आरोप

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पिता वेदप्रकाश निवासी सिरटा रोड कैथल ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी करीब 10–11 वर्ष पहले गांव डुल्याणी निवासी सुरजीत सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद ज्योति के दो बच्चे हुए। बच्चों के जन्म के बाद से ही पति सुरजीत, सास बीरमती, ससुर ईश्वर सिंह, देवर और ननद द्वारा ज्योति को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करने लगे और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाने लगा। ( Kaithal News Today

 

मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब भी उसकी बेटी विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। वर्ष 2021 में भी उनका इस संबंध में आपसी पंचायत के जरिए समझौता हुआ, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। जिसके बाद हाल ही में 3 फरवरी दोपहर करीब 3 बजे मृतका के ससुर से फोन कर बताया गया कि ज्योति उनके साथ मारपीट कर रही हैं। ( Kaithal Breaking News Today

 

उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

यह जानने के बाद उसका भतीजा आशीष व उसकी छोटी लड़की ज्योति के घर पहुंचे और देखा कि ज्योति घायल अवस्था में पड़ी है। जिसको मोटरसाइकिल पर बैठकर गंभीर हालत में पहले पुंडरी और फिर कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। ( Kaithal Murder News )

 

 

पुंडरी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी व एक प्लास्टिक पाइप बरामद कर लिया गया। व्यापक पुछताछ उपरांत अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ( Haryana Crime Update

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer