Ratia News Today: Fatehabad Crime Report
Ratia News Today: रतिया पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये के इनामी आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले इसके तीन साथियों को काबू किया जा चुका है।
शहर थाना रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह पुत्र काका सिंह निवासी वार्ड नंबर 14, रामनगर कॉलोनी, रतिया, जिला फतेहाबाद ने शिकायत दी थी कि दिनांक 10.11.2025 की रात करीब 10 बजे जब वह मजदूरी करके घर लौट रहा था और अमरीक की परचून की दुकान के पास पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद रघु उर्फ सोनी, पवन बलेकिया, नितेश उर्फ नीरू तथा अन्य 3-4 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडों व गंडासे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए पहले सीएचसी रतिया तथा बाद में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया।
पुलिस द्वारा प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 271 दिनांक 12.11.2025 धारा 115(2), 117(2), 126(2), 3(5), 111(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान आरोपी नितेश उर्फ नीरू पुत्र बलबीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4, रतिया लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने सघन प्रयास करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। मामले में आगामी जांच जारी है।
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्रों पर डीसी फ्लाइंग की रेड,