---Advertisement---

जींद में अवैध पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार: सिवाहा गांव के पास पुलिस ने दबोचा, Jind News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Police youth arrest with legal weapons in Jind Haryana   

Jind News Today : जींद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने अवैध हथियारों के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सिवाहा गांव के पास से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक जींद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी कि जब पुलिस टीम सिवाहा गांव के पास पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर एक युवक छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम को उस युवक पर संदेह हुआ और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जींद जिले के गांव सिवाहा निवासी राजकुमार उर्फ कमल के रूप में बताइ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है कि वह यह अवैध हथियार कहां से खरीद कर लाया था और हथियार के बल पर किन-किन वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer