Uchana Bike Chori: Jind Crime News Today
Jind Crime News: जींद जिले के उचाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए चोर से पुलिस अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करने में लगी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जींद जिले के उचाना मंडी और उचाना क्षेत्र के गांव से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को विरासत में लिया और मोटरसाइकिल चोरी के बारे में पूछताछ की तो उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोटरसाइकिल चोर की पहचान जींद जिले के गांव की निडानी निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी बाइक चोर से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि अन्य वारदातों से भी पर्दाफाश किया जा सके।














