हरियाणा न्यूज टूडे/सिरसा: सिरसा जिले के गांव पन्नीवाला के पास ( Road Accident in Sirsa) एक बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराया। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बडागुढ़ा थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।
जानकारी अनुसार गांव सुरतिया निवासी अजय कुमार पल्लेदारी का काम करता था। बीते दिवस वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर पन्नीवाला मोटा जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे अजय के सिर पर गहरी चोट आई। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर उसे समय से उपचार नहीं मिला। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने हादसे की सूचना ओढां थाना पुलिस को दी थी, लेकिन वो नहीं आई। इसके बाद उन्हें कहा गया कि जहां हादसा हुआ है वो इलाका बडागुढ़ा थाने में आता है। इसके बाद घरवालों ने बडागुढ़ा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। आज पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद परिजनों का बयान दर्ज किया गया।
ये खबरें भी पढ़ें:-
मैरिट होल्डर छात्रों के सम्मान में गांव में निकाली रैली,
Guar Expert (Agronomy) : किसान मई के महीने में ग्वार की बिजाई न करें ,
Haryana News WhatsApp group link,
नारनौंद क्षेत्र में लगी भीषण आग, लोगों का घुटने लगा दम,
Haryana News Today: किसानों पर दर्ज मुकदमे को लेकर थाना का किया घेराव, दिया अलटीमेटम,
भगाना गांव की विवाहिता ने फौजी पति पर लगाया दहेज के लिए प्रताडऩा का आरोप, मामला दर्ज,
Hisar News Today: कॉलेज पढ़ऩे गई छात्रा सहित अलग अलग जगहों से तीन लापता
हरियाणा के स्कूलों के लिए नया फरमान : अब स्कूलों में करना होगा ये काम, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई,