Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak Gandhi camp News : गांधी कैंप में तोड़-फोड़,  कांग्रेस नेता बोलेः जनता डर के साए में, सरकार दे जवाब

0 minutes, 6 seconds Read

Rohtak Gandhi camp todfod and fire

Rohtak Gandhi camp News : रोहतक गांधी नगर क्षेत्र में आधी रात हुई तोड़‌फोड़ और आगजनी की घटना ने जिला प्रशासन और पुलिस की पोल खोल दी है। रात 1 बजे हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है, लेकिन प्रशासनिक तंत्र अपराधियों के आगे पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार की देर रात घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमन्त बख्शी Rohtak Gandhi camp पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने डी. जे. चालक गौरव को 21,000 रुपए और होटल मालिक पाली को 11,000 रुपए की मदद की। साथ ही जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

पुलिस चौकी हटते ही अपराध बेलगामः स्थानीय लोग 

 Rohtak Gandhi camp के स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जब से गांधी कैंप पुलिस चौकी को मैडीकल में शिफ्ट किया गया है, तब से यहां असामाजिक तत्वों का आतंक है। तलवार के बल पर लूटपाट, महिलाओं से छेड़छाड़, दुकानों-घरों में तोड़फोड़ और आगजनी यह सब आम बात हो गई है।

विपक्ष का सीधा हमलाः सरकार चुप है और जनता डर के साए में जी रही

Rohtak Gandhi camp पहुंचे कांग्रेस नेता हेमन्त बख्शी ने कहा कि यह घटना प्रशासन की सीधी नाकामी है। उन्होंने कहा कि जनता डर के साए में जी रही है और सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लागा का सुरक्षा सुनिश्चित करें, लेकिन यहां तो हालात उल्टे हैं, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनता घरों में कैद हो रही है।

बख्शी ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री नायब सिंह तक बात पहुंचाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पुलिस चौकी बहाल कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाएगी।

इस दौरान महेंद्र बत्रा, सरदार जसबीर सिंह, संजय सहगल, अश्वनी चौधरी, सरदार गुरमीत सिंह, कपीश खुराना, पंकज वाधवा व मंगत मल्होत्रा सहित कई अन्य साथी मौजूद थे।

पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौंसले बुलंद

वहीं, लोगों ने कहा प्रशासन और पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब लोग रात 8 बजे के बाद घर से निकलने से डरते हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

 

रोहतक विधायक की कॉन्फ्रेंस में कुर्सी विवाद, जिला अध्यक्ष को मनाने सड़क पर दौड़े विधायक बत्रा,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer