Saraswati Mahotsav 2026 Rakhi gadhi Narnaund News
Narnaund News : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने राखी गढ़ी में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आदि बद्री से लेकर सिरसा जिले के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
गांव राखी गढ़ी म्यूजियम में सरस्वती महोत्सव- 2026 आयोजित, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने यह बात राखीगढ़ी गांव स्थित म्यूजियम परिसर में आयोजित सरस्वती महोत्सव में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरस्वती नदी से संबंधित विशेष प्रचार सामग्री तथा राखी गढ़ी गांव में स्थित पुरातात्विक स्थलों से खुदाई में प्राप्त वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया था।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने यह बात राखीगढ़ी म्यूजियम परिसर में आयोजित सरस्वती महोत्सव में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरस्वती नदी से संबंधित विशेष प्रचार सामग्री तथा राखी गढ़ी गांव में स्थित पुरातात्विक स्थलों से खुदाई में प्राप्त वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया था।

कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शित एक-एक वस्तु के संबंध गहन रुचि दिखाते हुए विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने पुरातात्विक स्थलों से प्राप्त वस्तुओं के संबंध में कुछ सवाल भी पूछे, मौके पर मौजूद पुरातत्व विशेषज्ञों ने सभी सवालों के जवाब के विस्तार से जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। सरस्वती नदी तथा राखीगढ़ी स्थित पुरातात्विक स्थलों के संबंध में कृषि मंत्री की व्यापक जानकारी को देखकर वहां उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए।
कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरस्वती नदी से जुड़े नवीनतम शोध तथा पुरातात्विक खोजो ने हमें अपनी प्राचीन जड़ों से और अधिक दृढ़ता से जोड़ा है। वैज्ञानिक अध्ययनों से यह भी सामने आया है कि सरस्वती नदी की घाटी में हजारों हड़प्पा स्थल फैले हुए हैं जिनकी सबसे बड़ी संख्या हरियाणा में स्थित है।

उन्होंने कहा कि सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए अपनी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना ही सच्चा विकास है। उन्होंने कहा कि आयोजित इस तरह के कार्यक्रम हमें अपने अतीत से जोड़ते हुए भविष्य की दिशा दिखाते है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस दौरान राखीगढ़ी के नागरिकों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने गंदे पानी की निकासी को लेकर प्रस्तुत समस्या का समाधान करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भी मोबाइल फोन के जरिए बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान निश्चित रूप से करवाया जाएगा। इसी प्रकार से उन्होंने कई लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
कृषि मंत्री ने इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जीवन में सफल होने के लिए जुनून के साथ कड़ी मेहनत करने का मंत्र देते हुए कहा कि जो बच्चा इस मंत्र को जीवन में अपनाएगा निश्चित रूप से वह सफलता की शिखर को छूएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। हर बच्चे को जीवन में एक खेल अवश्य अपनाना चाहिए। खेलों से तन मन स्वस्थ रहता है।
कृषि मंत्री ने राखीगढ़ी में स्थित सिंधु सरस्वती सभ्यता के पुरातात्विक स्थलों का दौरा भी किया। उन्होंने टीला नंबर तीन पर जाकर वहां खुदाई में मिले कच्ची ईंटों के भवन तथा पक्की ईंटों के कुएं सहित अन्य वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने टीला नंबर एक पर स्थित अस्थाई म्यूजियम में रखी पुरातात्विक वस्तुओं को भी देखा। इस अवसर पर एसडीएम विकास यादव, गांव के सरपंच प्रतिनिधि बंटी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।