---Advertisement---

Narnaund Accident: नारनौंद में दर्दनाक हादसा; कार ने फास्ट फूड की रेहड़ी में मोरी टक्कर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Accident : गोल गप्पे की रेहड़ी में कार ने मारी टक्कर। 

Narnaund Accident: हांसी जिले के नारनौंद में देर रात एक बेकाबू कार ने फास्ट फूड ( गोल गप्पे) की रेहड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की फास्ट फूड की रेहड़ी पूरी तरह से टूट गई और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Narnaund News: फास्ट फूड की रेहड़ी में कार ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद कस्बे में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाला रामफल अपनी दुकान को बंद करके सामान को लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान वीरवार की देर रात हांसी जींद मार्ग पर रामपाल फास्ट फूड की रेहड़ी में एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। फास्ट फूड की रेहड़ी में टक्कर करने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में रामफल टक्कर लगने से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोल गप्पे की रेहड़ी में टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार 

हादसे को अपनी आंखों से देखने वाले लोगों ने बताया कि कार चालक बहुत तेज स्पीड में था और गोल गप्पे की रेहड़ी में टक्कर मारने के बाद बिना रोक अपनी गाड़ी को लेकर भाग गया। गाड़ी की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल रामफल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कार की टक्कर लगने से फास्ट फूड की रेहड़ी पर रखा सामान तिनकों की तरह सड़क पर बिखर गया।

नोट खबर को अपडेट किया जा रहा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer