Serious allegations against the Sarpanch of Badhsikri village
सरपंच पर पत्नी के फर्जी साइन के जरिए बिल पास कराने का आरोप
कैथल जिले के गांव बढ़सीकरी पंचायत की महिला पंच के पति ने सरपंच अमृतपाल और पंचायत अधिकारियों पर फर्जी हस्ताक्षर के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर फर्जी साइन करवा कर बिल पास कराए गए। पंचायत मेंबर की जानकारी के बिना दो-दो बार कार्रवाई डाली गई। ग्रांट पास होने के बाद बिलों पर मेंबर पत्नी के फर्जी साइन किए गए।
वार्ड सात से महिला पंच सोनू के पति संदीप ने बताया कि जिन कामों के लिए कार्रवाई डाली गई, वे काम ठीक से नहीं हुए। आरटीआइ के जरिए जानकारी मांगी गई।, लेकिन पूरी जानकारी नहीं दी गई। 2023 के बाद से पंचायत मेंबर पत्नी को ग्राम सभा में नहीं बुलाया गया। किसी पंचायत प्रस्ताव पर साइन भी नहीं कराए गए। मेंबर पत्नी हिंदी में साइन करती है, लेकिन प्रस्ताव में अंग्रेजी साइन दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच व पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से न तो विकास कार्य हो पाए और न ही सुविधाएं गांव तक पहुंच पाईं। विभाग से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
सरपंच अमृतपाल सिंह ने कहा कि पंचायत मेंबर का पति पिछले चुनाव में विरोधी दल का सदस्य था। इसलिए वह बार-बार झूठे आरोप लगाता है। विकास कार्यों में कहीं लापरवाही नहीं है।