Shanti Nagar Motorcycle Chori case Hisar city news
Hisar City News : हिसार शहर से बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोर नारनौंद और गंगवा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
हिसार शहर के शांति नगर स्थित एक मकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते खुफिया तंत्र और तकनीकी सहायता से चोरों की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों ने शांति नगर से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।
पुलिस ने दोनों को शांति नगर हिसार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोटरसाइकिल चोरों की पहचान झांसी जिले के नारनौंद निवासी मनीष और हिसार जिले के गांव गंगवा निवासी मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि हिसार शहर के शांति नगर में 11 दिसंबर को एक मकान के सामने से दोनों आरोपित मोटरसाइकिल चोरी कर लिया था। लेकिन मोटरसाइकिल को कुछ दूरी पर ही लावारिस छोड़कर भाग गए। पुलिस मोटरसाइकिल को पहले ही बरामद कर चुकी है लेकिन दोनों कर भागने में कामयाब हो गए थे।
हिसार आज के ताजा समाचार :
हिसार चोरी मामले में मुख्य आरोपी की बहन हांसी से गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खुलासा,
पंजाब से हिसार पहुंची नशे की बड़ी खेप: गाड़ी सवार दो नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, बड़ा खुलासा,
Hisar Crime : श्मशान घाट में साजिश का पर्दाफाश; पुलिस ने की छापेमारी, एक काबू,
हरियाणा आज के ताजा समाचार :
सिरसा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे खुद कर दी जान: रात 2 बजे की घटना,
फतेहाबाद लूट मामले में खुलासा : दो गिरफ्तार; छोटी लूट के चक्कर में फंसा बड़ा सरगना,
करनाल में ट्रक लूट की वारदात निकली झूठी: ऐसे हुआ ट्रक लूट का पर्दाफाश,
BSF और CTU Chandigarh में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे: जींद से ठग गिरफ्तार,