Sirsa bypass illegal pistol Fatehabad crime news
Fatehabad Crime News : फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत फतेहाबाद पुलिस ने नाजायज पिस्तौल सहित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि दिनांक 04.12.2025 को हासंपुर पुल, हिसार-सिरसा बाईपास के पास गश्त के दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और तेज कदमों से भागने लगा। शक के आधार पर उसे काबू किया गया, जिसकी पहचान कृष्ण कुमार पुत्र शर्वण सिंह, निवासी वार्ड नं. 1, शक्ति नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से नाजायज 315 बोर पिस्तौल व दो जिन्दा कारतुस बरामद
फतेहाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक नाजायज 315 बोर पिस्तौल बरामद हुई, जिसमें दो जिन्दा कारतुस भी पाए गए। पिस्तौल और कारतुस का उचित खाका तैयार कर उन्हें नमूना मोहर सहित पुलिस कब्जे में लिया गया।
आरोपी द्वारा अवैध पिस्तौल रखने पर उसके खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में धारा 25-54-59 Arms Act के तहत अभियोग संख्या 465 दिनांक 04.12.2025 दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कीं और आरोपी को काबू कर न्यायालय में पेश करने के लिए तैयार किया। मामले की आगे की जांच एवं अन्य संभावित जुड़ाव की तलाश जारी है।