Sonipat Gohana Crime News Today
Gohana Crime News: गोहाना क्षेत्र की एक महिला से ससुराल में पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया और घरेलू सहायिका को लिव-इन में रख लिया। जबकि महिला अब अपने मायके में रह रही है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पानीपत के एक गांव के व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। एक बेटे की पहले ही तालाब में डूबने से मौत हो चुकी है, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रही है और उसने रोहतक पी. जी. आई. में इलाज कराया। ( Gohana News Today )
आरोप है कि इसी दौरान उसका पति घर में घरेलू सहायिका को काम करने के लिए लेकर आया और उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। उसके पति ने 2024 में उस महिला के साथ लिव-इन का प्रमाण पत्र भी बनवा लिया और उसे व बच्चों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद उससे मारपीट की गई। इस मामले में उसने पहले भी महिला थाना में शिकायत दी थी लेकिन समझौते के बाद वह ससुराल लौट गई थी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला और लगातार मारपीट करता रहा। ( Sonipat News Today )
अप्रैल 2025 में उसे घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। एक बार फिर शिकायत के बाद आरोपी ने माफी मांगी लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। उसके बाद फिर से उसे घर से निकाल दिया। अब उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया। ( Panipat News Today )