Verification: eefe237ed2c24d7f

Sonipat News : रोहित गोदारा गैंग के गुर्गा 5 दिन के पुलिस रिमांड पर, जेल से मोबाइल पर चला रहा था गैंग

0 minutes, 6 seconds Read

Sonipat Rohit Godara gang member on police remand

Sonipat News : रोहित गोदारा गैंग के नैटवर्क को तोड़ने की दिशा में Sonipat STF ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोनीपत पुलिस ने गैंग के गुर्गे शुभम् को पंजाब की फिरोजपुर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर पुलिस रिमांड पर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब की फिरोजपुर जेल में बंद Rohit Godara gang से जुड़े करनाल निवासी शुभम को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। शुभम पर आरोप है कि वह जेल के भीतर से मोबाइल फोन के जरिए गैंग की गतिविधियां संचालित करने के साथ-साथ नए युवाओं को गैंग में जोड़ने का काम कर रहा था।

Sonipat STF अधिकारियों के अनुसार शुभम लंबे समय से रोहित गोदारा गैंग के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा था। 2 दिन पहले एस.टी.एफ. ने गैंग के 7 सदस्यों रोहित उर्फ कटवालिया निवासी कटवाल सोनीपत, मोहम्मद साजिद निवासी रसूलपुर सहारनपुर, यू.पी. हाल लोगड़ जिरकपुर, पंजाब, मानव कुमार निवासी खगरिया विहार हाल अंगूरबाग, लुधियाना, विकास पाल निवासी गोरखपुर

यू.पी. हाल कारावारा, लुधियाना, हैप्पी सिंह निवासी संजय कॉलोनी पटियाला और विजय कुमार निवासी खेड़ी मुज्जरा मोहाली को गिरफ्तार किया था। निवासी बूटमढ़ पटियाला, जवरजंग सिंह इन आरोपियों से पूछताछ में शुभम के नेटवर्क और उसकी भूमिका को लेकर कई अहम सुराग सामने आए थे। इसी आधार पर टीम ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर शुभम को रिमांड पर ले लिया है।

डी.एस.पी. इंदीवर के अनुसार शुभम जेल में रहते हुए लगातार मोबाइल फोन का उपयोग कर रोहित गोदारा गैंग में नए सदस्यों को जोड़ रहा था और रणनीति तैयार करने तक में हिस्सा ले रहा था। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान शुभम से गैंग की फंडिंग, नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

Sonipat STF का दावा है कि प्रारंभिक पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आने वाले दिनों में रोहित गोदारा गैंग के नेटवर्क पर और बड़ा शिकंजा कसा जा सकता है। पुलिस टीम गैंग से जुड़े सभी संपर्कों, लॉजिस्टिक सपोर्ट और वित्तीय स्रोतों की जांच कर रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer