Adampur Road Accident: सीसवाल के पास बाइक और ट्रैक्टर में भिड़ंत, बाइक सवार की मौत
Adampur Road Accident: हिसार जिले के आदमपुर-सीसवाल मार्ग पर बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आदमपुर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।







