Jind News: पैसों के विवाद में बीच-बचाव पड़ा भारी, युवक व भाइयों को पीटा, मामला दर्ज
Jind News: जींद शहर के रोहतक रोड पर दो पक्षों के बीच चल रहे पैसों के विवाद में बीच-बचाव करना ट्रांसपोर्टर और उसके भाइयों पर भारी पड़ गया। हमलावरों ने डंडों और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर ट्रांसपोर्टर को बेहोश कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिविल लाइन थाना जींद पुलिस (CRSU Police Post) ने घायल के बयान पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







