NH-148B: Hansi Barwala Road का निर्माण शुरू: 50 करोड़ की लागत से गांवों में बनेगा फोरलेन, जलभराव से मिलेगी निजात
Hansi Barwala Road Construction: सालों से गड्ढों और जलभराव की मार झेल रहे हांसी-बरवाला रोड (NH-148B) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 50 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत गांवों में फोरलेन सड़क व नाले बनाए जाएंगे। डेढ़ साल में पूरा होगा काम।







