नारनौंद के पुट्ठी सैमण में ट्रैक्टर विवाद को लेकर हमला, पिता और भाई पर केस दर्ज, Latest Hansi News
Latest Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव पुट्ठी सैमण में दो भाइयों के बीच ट्रैक्टर को लेकर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता ने अपने ही भाई और पिता पर हमला कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।







