हांसी तोशाम चुंगी सैटरिंग हादसा: सैटरिंग गिरने से नीचे खड़ा युवक चपेट में आया | Hansi News

हांसी तोशाम चुंगी सैटरिंग हादसा: सैटरिंग गिरने से नीचे खड़ा युवक चपेट में आया | Hansi News

Hansi News: हांसी की तोशाम चुंगी पर निर्माण कार्य के दौरान सैटरिंग गिरने से नीचे खड़ा युवक चपेट में आ गया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोठ लुहारी निवासी अमित के रूप में बताई गई है। उसके सिर, हाथ और कमर में चोटें आई हैं। डायल-112 की टीम उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया।