जींद में दामाद ने सास पर तानी पिस्तौल: गली में फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत, जानें पूरा मामला
जींद जिले के निडानी गांव में एक दामाद पर अपनी ही दादी सास पर पिस्तौल तानने और गली में फायरिंग करने का आरोप लगा है। फायरिंग की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जींद सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








