हिसार समाचार: रात को पति को बिस्तर पर सोता छोड़ पर पत्नी फरार
हिसार समाचार: हिसार जिले के गांव से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस शिकायत में महिला के पति ने बताया कि रात को वह अपनी पत्नी के साथ सोया था, लेकिन जब नींद खुली तो उसकी पत्नी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।







