Narwana News: पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान, केस दर्ज
Narwana News: जींद के नरवाना में पति और सास की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







