हांसी सीआईए पुलिस कर्मी पर हिसार में हमला, कैमरी रोड़ पर वारदात | Latest Hisar News

हांसी सीआईए पुलिस कर्मी पर हिसार में हमला, कैमरी रोड़ पर वारदात | Latest Hisar News

Latest Hisar News: हांसी सीआईए पुलिस कर्मी पर हिसार में हमला करने का मामला सामने आया है। हिसार के कैमरी रोड़ पर स्थित शराब ठेके के पास हुई इस वारदात में सीआईए पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। साइड देने को लेकर विवाद में सीआईए में तैनात पुलिसकर्मी पर बाइक सवार युवकों ने पत्थरों से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित पुलिस कर्मी को उपचार के लिए पहले अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आजाद नगर थाना पुलिस को सूचना भेजी है।