Jio Petrol Pump Hisar से ट्रैक्टर चोरी, ट्रॉली को सुनसान गली में छोड़ भागे चोर
हिसार: Jio Petrol Pump Hisar से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, अज्ञात चोर ट्रॉली को तेजा मार्केट की एक सुनसान गली में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।







