Hansi SP ने गांव बास में सुनी समस्याएं, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तत्पर – एसपी 

Hansi SP Amit yashvardhan visit Bass village in Narnaund area

Hansi SP अमित यशवर्धन ने किया बास गांव का दौरा, सुनी शिकायतें

Narnaund News: पुलिस हमेशा ही आम लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को आम नागरिकों के सहयोग की भी बहुत जरूरत है। क्योंकि आम लोगों के सहयोग के बगैर पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान नहीं कर पाते और उनको पकड़ने में भी काफी परेशानियां सामने आते हैं लेकिन जहां पर आम लोगों का सहयोग पुलिस के साथ होता है वहां पर आपराधिक घटनाएं होने से पहले ही उनको रोका जा सकता है। उक्त शब्द Hansi SP अमित यशवर्धन ने नारनौंद क्षेत्र के गांव बास में पुलिस ग्रामीण भ्रमण अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए कहे।

पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने ग्रामीण भ्रमण के दौरान पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत गांव बास का दौरा किया पुलिस अधीक्षक का ग्राम पहुंचने पर गांव के मौजिज व्यक़्क्तियो ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने गांव के लोगो से मुलाकात कर, गांव के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श कर उसके तवरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी जो भी समस्याएं है उन्हे बताए। ( Hansi News Today )

 

ग्रामीण अपराधी की सूचना पुलिस से करे साझा – अमित यशवर्धन, Hansi SP

नारनौंद उपमंडल के गांव बास में ग्रामीणों से संवाद करते Hansi SP Amit Yashvardhan

पुलिस से संबंधित शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निदान किया जायेगा और यह पुलिस की जिम्मेवारी है जो शिकायत किसी अन्य विभाग की है उसे उस विभाग तक पहुंचाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर रोकथाम, महिला सुरक्षा, नशे के प्रसार को रोकना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि क्षेत्र में हर प्रकार के अपराध पर रोक लगे। पुलिस महिलाओं व कमजोर वर्ग की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। ( Hisar Bass village News )

 

नशे के खिलाफ रहे सजग
Hansi पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमें नशे के खिलाफ सजग रहना है। नशे के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। पुलिस नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करतें हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की बरामदगी भी कर रही है। ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे अभिभावकों का अहम रोल है। बच्चे नासमझ होते है। उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताए। नशे के प्रति समाज को ढिलाई नही बरतनी है अगर आपको ऐसे लोगो के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। ( Hansi Police News

 

 

अपराधिक गतिविधि के बारे पुलिस को दे सूचना – Hansi SP 

Hansi sp  ने कहा कि गांव में पुलिस गश्त के फेरो की संख्या और बढ़ाई जाएगी। ग्रामवासी गांव में चल रही किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि, नशीले पदार्थों का व्यापार व सेवन करने वालो, कानून एवम व्यवस्था बिगाड़ने वाले, अवैध हथियार रखने वाले के बारे में जानकारी पुलिस को दे। इसके साथ ही इस भी शरारती तत्वों के बारे में जानकारी दे। इसके साथ ही आप सभी गांव के नौजवानों की गतिविधियों पर नजर रखे। किसी भी प्रकार तुरंत सहायता के लिए डायल 112 पर कॉल करें । पुलिस तुरंत पहुंचेगी।

 

ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को गांव की समस्याओं बारे बताया
कार्यक्रम में में आए ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को गांव की समस्याओं बताई, जिस पर महोदय ने पुलिस से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए तुरंत प्रभाव से संबंधित को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

ग्रामवासी ट्रैफिक नियमों की पालना करें
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने ग्राम वासियों से आग्रह किया कि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की पालना करें। आप सभी पुलिस के आंख कान बने । पुलिस की सहायता करे। छोटे मोटे झगड़ो, मन मुटाव का समाधान आपस में करे। छोटे छोटे विषयो को अलग रख समाज के बार में सोचे। आपके सहयोग से अपराध पर नियंत्रण व नशे के प्रसार को रोका जा सकता है। पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे हाजिर है।


अंत में कार्यक्रम मौजूद समस्त ग्रामवासियों ने प्रण लिया कि वे नशा मुक्ति अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। नशे से होने वाले दुष्परिणामो के प्रति खुद भी जागरूक रह औरों को भी जागरूक करेगे। सामाजिक बुराइयों को दूर भगाने में सहायता कर समाज को उन्नति की राह पर चलायेगें।

Hansi News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक किले पर हांसी में हांसी पुलिस ने किया योगाभ्यास

 

पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने पुलिस कर्मियों को बताए योग के महत्व

Hansi News : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हांसी पुलिस द्वारा ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किला, हांसी में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

 

11th International Yoga Day Hansi Police

Hansi Police अधिकारियों ने स्वयं योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कर उपस्थित पुलिसकर्मियों और नागरिकों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा: “योग न केवल हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह समाज में शांति, अनुशासन और सकारात्मकता का भी संचार करता है।  ( Latest Hisar News in Hindi )

 


इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम रही — “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जो व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच संतुलन को दर्शाती है।
उन्होने ने कहा कि योग पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने में अत्यंत सहायक है। ( Hansi Weather Update )

 

उन्होंने यह भी बताया कि योग तनाव को कम करने, आत्म-नियंत्रण को बढ़ाने और सतर्कता बनाए रखने में कारगर भूमिका निभाता है।
उन्होंने नियमित योगाभ्यास के निम्नलिखित लाभों को भी साझा किया:

  1. शक्ति, संतुलन और लचीलापन में वृद्धि
  2. पीठ दर्द एवं गठिया जैसी समस्याओं में राहत
  3. हृदय स्वास्थ्य में सुधार
  4. नींद की गुणवत्ता और मानसिक स्थिति में सुधार
  5. तनाव प्रबंधन में सहायता
  6. समुदाय से जुड़ाव एवं सहभागिता
  7. आत्म-देखभाल की भावना को बढ़ावा
    कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं मानसिक रूप से संतुलित जीवन जीने की दिशा में पहल करें।

योग दिवस समाचार :

हिसार योग दिवस शिविर,

नारनौंद योग दिवस शिविर,

बरवाला योग दिवस शिविर,

उकलाना योग दिवस शिविर,

मंडी आदमपुर योग दिवस शिविर,

रेवाड़ी योग दिवस शिविर,

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer