Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा में आज होगा प्री-मानसून एक्टिव, मौसम विभाग अलर्ट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश | Haryana Weather Alert

0 minutes, 9 seconds Read

 

हरियाणा के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert : हरियाणा में मौसम शनिवार को करवट लेगा और प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। बारिश की एक्टिविटी मानसून के पहुंचने से पहले होने वाली प्री-मानसून की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस बार हरियाणा में बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ अरब सागर की तरफ से आने वाले मानसून की से भी बारिश की गतिविधियां होगी जिससे हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए हरियाणा के 13 जिलों में जारी किया है।

 

Pre-monsoon will be active in Haryana today, weather department alert

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार हरियाणा में मानसून ( Haryana mein mansun ki entry ) उत्तर प्रदेश और राजस्थान दोनों तरफ से प्रवेश करेगा। जिससे पश्चिमी और पूर्वी हवाई टकराने से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। क्योंकि पिछले काफी समय से हरियाणा में अरब सागर की तरफ से आने वाले मानसून की एंट्री नहीं हुई थी और बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून की रफ्तार हरियाणा आते-आते धीमी पड़ जाती थी। जिसकी वजह से हरियाणा के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ अरब सागर से आने वाली नमी की हवाओं से मानसून का अंत ताजा पहले ही मौसम विभाग लग रहा है।

मानसून की एंट्री से पहले अलर्ट, किसानों को राहत देगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हरियाणा में प्री मानसून ( Haryana pari mansun update )  की बारिश होगी और यह बारिश प्रदेश के 13 जिलों में अधिक देखने को मिलेगी तो बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। जून के महीने में काफी सालों बाद मानसून हरियाणा में एंट्री कर रहा है और सामान्य तारीख से करीब एक सप्ताह पहले मानसून की एंट्री हरियाणा में होने वाली है। ऐसे में किसानों के लिए रात की खबर है कि वह समय रहते अपने धान की फसल की रोपाई कर सकते हैं और साथ ही जिन किसानों ने अभी तक अपने खेतों में अन्य फसलों की बिजाई नहीं की है और वह अपने खेतों में सिंचाई करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी राहत भरी खबर है। हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों का गर्मी और उमस के कारण बुरा हाल है। गर्मी की वजह से हरियाणा में बिजली की खपत बढ़ गई है जिसकी वजह से दिन और रात के समय बिजली के भारी कट लग रहे हैं।

screenshot 2025 0504 204940138530615664340680
प्रशासन के दावों की बारिश खोल सकती है पोल

बारिश की गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को आदेश दिए थे कि वह बारिश के पानी के निकासी के लिए बनाए गए नल और शिवरों की समय रहते सफाई कर ले। इसके लिए 15 जून की तारीख डेडलाइन के रूम में तय की गई थी। इसको लेकर उपमंडल स्तर के अधिकारियों से लेकर जिला उपयुक्त ने भी 15 जून तक प्रदेश के सभी शिवराज व गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह भी जाने के बावजूद भी धरातल पर इस पर पूर्ण रूप से काम नहीं हो पाया है। पिछले दिनों हरियाणा में हुई बारिश में हिसार, नारनौंद सहित कई शहर जलमग्न हो गए थे और यहां पर गाड़ियां पानी में तैरती हुई नजर आई थी।

 

हरियाणा में 21 जून को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 21 जून को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और मेवात 75 से 100% तक बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है जबकि बाकी बच्चे जिलों में हल्की से मध्य में बारिश हो सकती है।

 

एक सप्ताह पहले मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक 21 जून से लेकर 23 जून तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में माध्यम से भारी बारिश हो सकती है लेकिन हिसार फतेहाबाद में हल्की से मध्य में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर हरियाणा में मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में एंट्री करता था लेकिन इस बार मानसून हरियाणा में जून के अंतिम सप्ताह में हरियाणा में झमाझम बारिश करेगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *