---Advertisement---

नारनौंद के युवक को हनीट्रैप में फंसाकर मुंगेर में हत्या, युवती ने पति और रिश्तेदारों के साथ मिलकर की साजिश | Hisar News

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana Hisar के प्रवीण टंडन की बिहार में हत्या, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ऐंठे 5 लाख

Hisar News: हिसार/मुंगेर – हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कापड़ो से युवक की बिहार के मुंगेर में चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक 30 दिसंबर को घर से नौकरी करने गुरुग्राम गया था लेकिन अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था। हांसी पुलिस की एसटीएफ टीम ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक गुमशुदा युवक की दोस्ती सोशल मीडिया पर बिहार के रहने वाली प्रिया से हुई थी और उसने उससे 5 लाख उधार लिए थे लेकिन जब पैसे वापस मांगे तो उसने बिहार के मुंगेर में प्रवीण टंडन की चाकू मार कर हत्या कर दी। 6 महीने बाद हांसी पुलिस ने एसपी अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश पर चलते हुए इस मामले से पर्दा उठा दिया है।

  इस दिल दहला देने वाली वारदात की साजिश एक युवती ने अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची। युवती का नाम प्रिया भारती है, जिसकी प्रवीण से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। कुछ ही समय में दोस्ती नजदीकियों में बदल गई और फिर यह रिश्ता एक खौफनाक मोड़ पर जा पहुंचा। ( Narnaund murder news update

प्रवीण गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था और 30 दिसंबर 2024 को वह अपने गांव नारनौंद के कापड़ो से नौकरी पर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 17 जनवरी को परिवार ने नारनौंद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद यह मामला एक हनीट्रैप मर्डर केस में तब्दील हो गया। ( Haryana Parveen Tandon murder news update

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर 5 लाख की ठगी
प्रिया भारती नाम की महिला से प्रवीण की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रिया ने पैसों की मांग की। प्रवीण ने उस पर भरोसा कर 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब कुछ समय बाद प्रवीण ने पैसे वापस मांगे, तो प्रिया ने मना कर दिया। इसके बाद प्रवीण ने कथित रूप से प्रिया को उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ( Hisar youth Bihar murder news update

हनीट्रैप बनाकर बुलाया मुंगेर, फिर हत्या कर शव फेंका

प्रिया ने अपने पति राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू, देवर धर्मेंद्र शर्मा, भाई पीयूष कुमार और ममेरे भाई सुमित कुमार के साथ मिलकर 2 जनवरी को प्रवीण की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि साजिश के तहत प्रवीण को पैसे लौटाने के बहाने मुंगेर बुलाया गया। वहां एक कमरे में बुलाकर सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी चाकू से हत्या की और शव को JRM कॉलेज के पीछे फेंक दिया।

इस मामले में 8 जनवरी को मुंगेर के कासिम बाजार थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। लेकिन तब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी और न ही हत्या की वजह सामने आई थी।

एसटीएफ और जमुई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बिहार की जमुई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 26 जून को इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार ने पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी ममेरी बहन प्रिया और प्रवीण के बीच अवैध संबंध थे। प्रिया पहले भी हरियाणा जाकर प्रवीण से मिली थी। जब प्रवीण ने पैसों की वापसी मांगी और धमकी दी तो परिवार ने मिलकर उसे खत्म करने की योजना बनाई। ( Hansi News Today in Hindi

मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज से मिला सुराग

डीएसपी रविंद्र सांगवान के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर STF को जांच सौंपी गई थी। जांच के दौरान प्रवीण की मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनसे उसके बिहार जाने की पुष्टि हुई। इसी के आधार पर पुलिस जमुई और मुंगेर तक पहुंची।

अंतिम संस्कार बिहार में, DNA जांच के लिए सैंपल लिए गए

हत्यारों ने प्रवीण का अंतिम संस्कार भी बिहार में ही कर दिया। जब उसकी पहचान हुई, तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों के DNA सैंपल लिए ताकि पुष्टि की जा सके कि शव प्रवीण का ही था।

आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी
प्रिया भारती और उसके पति राजेंद्र समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने उनके ससुराल और मायके में दबिश दी, लेकिन वहां से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। प्रिया की दादी और सास ने पुलिस को बताया कि उन्हें प्रिया की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिया और उसका पति अपने मायके में ही रहते थे और उनके घर से संबंध खत्म हो चुके हैं।

पुलिस बोली – जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश थी जिसमें हनीट्रैप का इस्तेमाल कर हत्या की गई। जो भी इस मामले में दोषी हैं, उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Published On: June 28, 2025

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Related Posts

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Barwala News: बरवाला में गुरुधाम पार्क का लोकार्पण, मिली नई सौगात

August 1, 2026
Hisar News: हिसार में जलघर के टैंक में महिला और दो बच्चों का शव मिले, गांव में मचा हडक़ंप, शुक्रवार से गायब थे मां और दो बच्चे

Hisar News: हिसार में तिहरा हत्याकांड; साहब मेरी बहन और उसके बच्चों की हत्या कर दी, वाटर टैंक में मिले तीन शव

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer