हिसार में ढाबे पर खाना लेने गए युवक पर जानलेवा हमला: चार पर केस दर्ज, Hisar Crime News
Hisar Crime News: हिसार शहर के कैमरी रोड स्थित एक ढाबे खाना लेने गए 27 वर्षीय युवक पर चार अज्ञात युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने युवक की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक का Hisar City के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। PLA Hisar चौकी पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







