Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में रबी कृषि मेला 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शुरुआत, किसानों को नई तकनीक व योजनाओं का लाभ | Rabi Krishi Mela Hisar 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में रबी कृषि मेला ( Rabi Krishi Mela Hisar 2025 ) का शुभारंभ किया। मेले में किसानों को फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही “हर घर छाँव-हर घर फल योजना” और नस्ल संरक्षण योजना के तहत अनुदान राशि भी वितरित की गई।