Theft in Safidon warehouse, servant caught red handed while stealing
गोदाम से चोरी करते नौकर रंगेहाथ पकड़ा, रिफाइंड के छह टीन बरामद
Haryana News Today : सफीदों शहर स्थित एक करियाना दुकानदार के गोदाम से चोरी ( Theft in Safidon warehouse ) करता हुआ उसका नौकर रंगे हाथ पकड़ा गया। गोदाम के पास अपनी गाड़ी लगाकर रिफाइंड के टीन लोड कर रहा था। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित वार्ड नौ सफीदों निवासी रिंकू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार सतीश कुमार गोयल ने ने बताया कि सफीदों के गगडा मोहल्ला निवासी रिंकू उनके पास पिछले 10 सालों से काम कर रहा था और उनका उसके ऊपर पूरा विश्वास था। वे उसे गोदाम से माल लाने के चाबी देकर अकेले भेज देते थे, लेकिन वह इस बात का लाभ उठाकर गोदाम से माल चोरी करके अपने घर ले जाता था। मंगलवार रात जब वह गोदाम में पहुंचा तो पाया कि उसका नौकर रिंकू अपनी कार में रिफाइंड के टीन लोड करके ले जाने की फिराक में था।
यह देखकर वह हक्का बक्का रह गया कि रिंकू ने कार में छह रिफाइंड के टीन लोड किए हुए थे। जब उसने उससे उनके बारे में पूछा तो वह घबरा गया और उसने माना कि उसने चोरी की नियत से छह रिफाइंड के टीन कार में ले जा रहा था। मौके पर काफी दुकानदार एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
उसके बाद आरोपित रिंकू ने दुकानदार सतीश गोयल व उसके भतीजे नवीन गोयल से काफी अनुरोध किया कि वह उसे छोड़ दे और वह उनको 10 लाख रुपये देने तक के लिए तैयार है। दुकानदार के भतीजे नवीन गोयल ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से उनकी दुकान पर काम कर रहा है।
पुलिस पूछताछ में नौकर रिंकू ने माना है कि वह पिछले चार साल से गोदाम से चोरी करता आ रहा है और वह उन्हें लाखों रुपयों का नुकसान पहुंचा चुका है। जिस सामान के साथ वह पकड़ा है उसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है और उसने चार सालों में कितना सामान चोरी किया होगा। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि दुकानदार की शिकायत पर नौकर रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।