Thieves broke into showroom in Hisar Crime News
Hisar Crime News: दिल्ली शोरूम में चोरी की वारदात हुई। रोड़ पर शीश महल के पास एक चोर दीवार की ग्रिल तोड़कर शोरूम के अंदर से हजारों की नकदी के अलावा लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह चोरी की वारदात का पता चला।
पुलिस को दी गई शिकायत में अर्बन एस्टेट की रहने वाली कोमल ने बताया कि शीश महल के पास उनका शोरूम है। शनिवार शाम को छह बजे शोरूम से घर गई थी। रविवार को शोरूम बंद था। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे शोरूम खोला तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। दीवार की ग्रिल टूटी हुई थी। चोर ग्रील तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले के अंदर रखी दस हजार की नकदी के अलावा जर्मन सिल्वर का लाखों रुपये का सजावटी सामान चोरी कर ले गए।
30 तोला जेवरात चोरी की जांच Hisar CIA Police को सौंपी
हिसार जिले के गांव कालवास की एक ढाणी में बने मकान के पीछे की दीवार तोड़कर घर से 30 तोला सोने के जेवरात चोरी करने के मामले में परिवार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन से मिला। उन्होंने मामले की जांच सीआइए को सौंपने की मांग उठाई।
पुलिस अधीक्षक ने जांच CIA Police Hisar को सौप दी है। कालवास गांव के रहने वाले महाबीर ने बताया कि वे परिवार के साथ ढाणी में मकान बना कर रह रहे हैं। रविवार रात को परिवार के सदस्य घर पर सोए हुए थे। सोमवार सुबह सात बजे उठे तो एक कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।