Verification: eefe237ed2c24d7f

Meham College के छात्र की हत्या: विकास हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

0 minutes, 5 seconds Read

Meham college student Murder, Rohtak Crime News

Meham college में बीए फाइनल ईयर के छात्र 22 वर्षीय छात्र विकास की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारों ने युवक की हत्या कर शव को बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र के खेतों में फेंक दिया। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने झाड़ियों के बीच शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पहले विकास का रस्सी से गला घोंटा, फिर चाकू से वार कर हत्या, एक गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महम कॉलेज के छात्र विकास के गले और गर्दन पर तेजधार चाकू से कई वार किए गए हैं। शरीर पर संघर्ष के भी निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जोहड़ में फेंका गया। वहीं पुलिस ने देर रात तक एक आरोपित सिंहपुरा खुर्द निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।

 

मृतक के पिता सुरेश सिंह ने बताया कि 21 फरवरी की सुबह करीब 10:50 बजे विकास घर से अपनी कार लेकर निकला था। उसने परिवार को बताया था कि वह अपने दोस्त दीपक निवासी सिंहपुरा, के साथ मदीना गांव जा रहा है। रास्ते में गद्दी खेड़ी मोड़ पर उसकी मुलाकात अपने मामा दलबीर निवासी भिवानी चुंगी न्यू राजेंद्र कालोनी से भी हुई थी। विकास ने उन्हें भी मदीना जाने की बात कही थी।

 

इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों के अनुसार 21 फरवरी की रात तक विकास घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई। मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला। देर रात करीब 11 बजे विकास की कार गांव भराण में खड़ी मिली, जिससे आशंका और गहरा गई। हालांकि युक्क का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने 22 फरवरी को बहुअकबरपुर थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

पुलिस ने युवक की फोटो आसपास के थानों में भेजी और तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विकास आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था और उसकी गतिविधियां क्या थीं।

 

सोमवार 23 फरवरी को किसानों की ओर से जोहड़ में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कपड़ों की तलाशी के दौरान मिले कागजातों के आधार पर पहचान की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

मृतक के गले पर तेजधार हथियार से वार के स्पष्ट निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इसमें व्यक्तिगत रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। एक युवक को पकड़ा गया है, अन्य की तलाश जारी है।

  • महेश कुमार, थाना प्रभारी बहुअकबर पुर ।

 

हिसार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बीच-बचाव करने पर किया हमला, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer