---Advertisement---

Rohtak News Today : रोहतक जिले के गांव में मर्डर, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Rohtak News Today: Murder in Sunaria village of Rohtak district

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुनारिया गांव के रविन्द्र की सात गोलियां मारकर हत्या 

रोहतक पीजीआई 

हरियाणा न्यूज टूडे, रोहतक : रोहतक के नजदीकी गांव सुनारिया में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या को अंजाम देने के लिए दो कारों में करीब आधा दर्जन युवक सवार होकर आए थे और दुकान के बाहर खड़े रविंद्र तांबा तोड़ गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक रविन्द्र। ( फाइल फोटो)

मिली जानकारी के अनुसार सुनारिया गांव निवासी 27 वर्षीय रविंद्र गांव में ही रहकर फाइनेंस का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर को रविंद्र जब खाना खाकर वापस अपनी दुकान आ रहा था। जैसे ही वो दुकान के पास पहुंचा तो वहां पर दो कारें आकर रुकी गई। कार सवार बदमाशों ने रविन्द्र को देखते ही उस पर ताबा तोड़ गोलियां दाग दी। इस फायरिंग में गोलियां लगने की वजह से रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं पर पड़ गया। 

जब गोली लगने के बाद रविंद्र जमीन पर गिर गया और बदमाशों को भी यकीन हो गया कि करीब आधा दर्जन गोलियां रविंद के लग चुके हैं तो बदमाश दोनों कारों में सवार होकर वहां से भाग गए। दिनदहाड़े फायरिंग होने से गांव में दहशत का भाव बना हुआ है। आसपास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल रविंद्र को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

बताया जा रहा है कि रविंद्र हत्या के मामले में जेल में बंद था। इस समय वह जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद रविंद्र ने गांव में ही रहते हुए फाइनेंस का काम शुरू किया था और इस समय वह एक दुकान कर फाइनेंस का काम कर रहा था। किसी को पता भी नहीं था कि रविंद्र की हत्या इस तरह से सात गोलियां मार कर कर दी जाएगी। रविंद्र की हत्या करने वाले बदमाश घटनास्थल पर ऐसा कोई भी सबूत नहीं छोड़ कर गए कि जिससे उनकी पहचान हो सके। पुलिस और ग्रामीणों का मानना है कि रविंद्र की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है लेकिन असल कारणों का पता तो पुलिस जांच होने के बाद और बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही साफ हो पाएगा।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News Today,

Haryana results, एचएयू वैज्ञानिकों ने खोजी मटर की फसल की नई बीमारी

Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई  मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 Hisar News TodayHansi News Today , 

नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer