---Advertisement---

हरियाणा की राजनीति में गर्माहट: राज्यसभा चुनाव में होगा खेला; नकली मुखौटा पहने नेताओं के चेहरे होंगे बेनकाब, Haryana Politics News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest Digvijay Chautala statement: Haryana politics News 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana Politics News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अभी 3 साल से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन दिग्विजय चौटाला के बयान से हरियाणा की राजनीति में गर्माहट ला दी है। दिग्विजय चौटाला में भाजपा सरकार के साथ हरियाणा की कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव होना है और इस चुनाव में हुड्डा का नकली मुखौटा जनता के सामने बेनकाब हो जाएगा।

हांसी में विशाल रैली करेंगी जजपा

जन नायक जनता पार्टी के सुप्रीमो अजय चौटाला का जन्मदिन पर 13 मार्च को हांसी में विशाल रैली करके मनाने की तैयारी रही है। इसको लेकर जजपा के नेता रैली में भीड़ जुटाने के लिए विधानसभा हल्का का दौरा कर रहे पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्रके दर्जनों गांव का दौरा किया।

ईडी और सीडी के डर से हुड्डा ने भाजपा के सामने किया सरेंडर दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के दूर दूर तक कोई चांस नहीं था। लेकिन हुड्डा को भाजपा ने ईडी और सीडी का डर दिखाया तो हुड्डा ने भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया। जिससे प्रदेश की जनता के साथ भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर बहुत बड़ा धोखा किया है।

हुड्डा ने जेल जाने के डर से कांग्रेस को 37 पर समेटा

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में अबकी बार ऐसा माहौल था कि कांग्रेस पार्टी 70 के पार जा सकती थी। लेकिन हुड्डा ने कांग्रेस के लिए चुनाव नहीं लड़ा बल्कि जेल जाने से बचने के लिए ऐसी चाल चली की कांग्रेस 40 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और 37 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस के नेता अपने ही नेताओं के खिलाफ ऐसी बयान बाजी करने लगे कि उन नेताओं के समर्थक कांग्रेस से टूटकर भाजपा की तरफ चले गए।

राज्यसभा चुनाव में उतर जाएगा भूपेंद्र हुड्डा का नकली मुखौटा – दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना चाहते हुए कहा कि हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। पिछले राज्यसभा चुनाव की तरह इस बार भी हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला होगा और यह खेल हुड्डा भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीतने के लिए करेंगे। अगर इस बार भी कांग्रेस उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया तो हुड्डा का कांग्रेसी होने का नकली मुखौटा जनता के सामने आ जाएगा।

कांग्रेसी ही कांग्रेस की पोल खोलने में लगे – चौटाला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हरियाणा में जनाधार पार्टी के आपसे नेताओं की वजह से खत्म हो चुका है। हुड्डा के मंच पर कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला कहीं दूर दूर तक दिखाई नहीं देते और ना ही उनके समर्थक उनके कार्यक्रमों में कांग्रेसी बनाकर हिस्सा लेते हैं। वही हुड्डा समर्थक भी कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे दिग्गज नेताओं के कार्यक्रमों से दूर रहते हैं। हरियाणा में कांग्रेस का ऐसा हाल हो चुका है कि कांग्रेसी ही अपने नेताओं की पोल खोलने में लगे हुए हैं।

डेढ़ साल में विधायक जस्सी पेटवाड़ हल्के में विकास की एक ईंट भी नहीं लगवा पाया – योगेश गौतम

नारनौंद विधानसभा सीट से जजपा उम्मीदवार रहे योगेश गौतम ने कहा कि नारनौंद हल्का हमेशा सही चौधरी देवीलाल की नीतियों को मानने वाला रहा है। अबकी बार हल्के की जनता ने इसके विपरीत जाकर फैसला लिया और ऐसा विधायक बन गया कि डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास की एक ईंट भी नहीं लगा पाया। जबकि विधायक 2 दिन पहले रैली करके खुद की झूठी वाहवाही बटोर रहा था। जबकि मौजूदा विधायक रैली तब करता है जब हल्के में कोई बड़ी परियोजना को मंजूरी मिली हो या वह पूरी हुई हो। लेकिन हल्के में ऐसा कुछ नहीं हुआ और ना ही भविष्य में इस सरकार में होता दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर दिग्विजय चौटाला के साथ जजपा नेता अमित बूरा, धर्मबीर सिहाग, योगेश गौतम, लोकेश माजरा, मास्टर सुभाष बेरवाल, अमरजीत मलिक, वीरेंद्र नंबरदार, जिला पार्षद सुनील माजरा, शीलू किन्नर, हर्ष पेटवाड़, महेंद्र नंबरदार, सुरेश कोहाड़, राजेश राजपुरा, सन्नी राजपुरा, अजय यादव, सुनील घोड़ेला, शिवकुमार, सतपाल, पिल्लू राजपुरा, ईश्वर पंडित इत्यादि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer