Tohana Chandigarh road bike accident news
Tohana News Today : टोहाना में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल चंडीगढ़ रोड पर एक बच्चा बाइक को तेज स्पीड से लेकर आ कर आ रहा था कि अचानक उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस हादसे में बच्चे की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।
सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद
टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक छोटा बच्चा बाइक लेकर आ रहा था और बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बच्चा और बाइक दूर तक सड़क पर घसिटते हुए गए। यह पूरा सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसा होते ही सड़क पर वाहन चालक अपने वाहनों को बिना रोके ही आगे बढ़ते रहे लेकिन आसपास के लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

मुख्य पर पहुंचे लोगों ने घायल बच्चे को संभाल और एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्चे की हालत काफी नाजुक है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को अकेले में बाइक ना दें और ना ही उन्हें कभी बाइक चलाने का अवसर दें। जब भी बच्चा बाइक चलाएं तो उसके साथ घर का बड़ा सदस्य साथ में होना चाहिए ताकि बच्चे की स्पीड पर नियंत्रण किया जा सके और हादसे से बचने के लिए उसे प्रेरित किया जा सके।