Tohana CIA Police Sandeep Tharvi Arrest
अवैध पिस्तौल सहित पकड़े गए आरोपित के खुलासे के बाद Tohana CIA Police ने हत्या, हत्या प्रयास सहित अनेक संगीन अपराधों में पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे आरोपित को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी के खिलाफ फतेहाबाद और हिसार जिले अनेक विभिन्न पुलिस थानों में संगीन मामले दर्ज हैं। ( Fatehabad News Today )
32 बोर पिस्तौल सहित पिरथला गांव से युवक गिरफ्तार
Tohana CIA Police ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर का अवैध देशी पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव पिरथला निवासी शिवदीप और शिव के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। ( Tohana News Today )
शिवदीप द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर टोहाना सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके बताए गए ठिकाने पर छापेमारी कर एक और आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिवदीप के निशान दही पर पकड़े गए आरोपित के खिलाफ फतेहाबाद टोहाना सहित हिसार जिले के आदमपुर पुलिस थाने में अनेक हत्या, हत्या प्रयास, मारपीट करने और अवैध हथियार रखने सहित अनेक संगीन मामले दर्ज हैं। ( Tohana police criminal arrest )
बदमाश संदीप ठरवी गिरफ्तार
सीआईए पुलिस टोहाना द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव ठरवी निवासी संदीप पुत्र मनीराम के रूप में हुई। फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन ने बताया कि ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत फतेहाबाद पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा खास रही है और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में लगी हुई है किस के तहत कुख्यात अपराधी संदीप ठरवी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ सदर थाना टोहाना सिटी थाना टोहाना फतेहाबाद और आदमपुर पुलिस थाने में कुल 13 मामले पहले से दर्ज हैं। ( Haryana News live )
बदमाश संदीप ठरवी के खिलाफ फतेहाबाद और हिसार में दर्ज मामले ( Sandeep Tharvi par police FIR )
- अभियोग संख्या 164 दिनांक 16.05.2015 — धारा 387, 398, 120-B भा.द.सं., थाना सदर टोहाना
- अभियोग संख्या 322 दिनांक 13.09.2015 — धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना सदर टोहाना
- अभियोग संख्या 79 दिनांक 09.02.2015 — धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना सदर फतेहाबाद
- अभियोग संख्या 01 दिनांक 01.01.2016 — धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना सदर टोहाना
- अभियोग संख्या 356 दिनांक 14.09.2013 — धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना शहर टोहाना
- अभियोग संख्या 86 दिनांक 31.03.2014 — धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना सदर टोहाना
- अभियोग संख्या 155 दिनांक 17.05.2010 — धारा 147/148/341/427 भा.द.सं., थाना सदर टोहाना
- अभियोग संख्या 315 दिनांक 17.12.2010 — धारा 147/148/323/325/307 भा.द.सं., थाना शहर टोहाना
- अभियोग संख्या 311 दिनांक 29.10.2011 — धारा 148/149/302 भा.द.सं. व 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना आदमपुर
- अभियोग संख्या 253 दिनांक 17.08.2009 — धारा 356 भा.द.सं., थाना शहर टोहाना
- अभियोग संख्या 389 दिनांक 13.12.2009 — धारा 323/325/34 भा.द.सं., थाना शहर टोहाना
- अभियोग संख्या 265 दिनांक 06.08.2025 — धारा 191(3),120,126(2),115(2),117(2),238 भा.द.सं., धारा 3(1) एससी-एसटी एक्ट व 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना शहर टोहाना
- अभियोग संख्या 337 दिनांक 16.10.2025 — धारा 308(2),61(2) भा.द.सं., थाना शहर टोहाना