Tohana News maarpeet case accused arrest
Tohana News : फतेहाबाद की टोहाना में महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने और गाली-गलौज करने के मामला सामने आया है। टोहाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। हमले में घायल महिला को आरएमसी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी कि 03 नवंबर 2025 को सुबह 9:15 बजे जब वह अपनी ट्राई-साइकिल पर RMC अस्पताल ड्यूटी जा रही थी, तभी आरोपी सोनू ने गली में उसका रास्ता रोककर गाली-गलौच की। विरोध करने पर उसने पीड़िता के बाल पकड़कर खींचा, ट्राई-साइकिल पलट दी और उसे जमीन पर गिराकर घायल कर दिया। पीड़िता का बायां पैर साइकिल के नीचे आ गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।
पीड़िता को पहले सरकारी अस्पताल टोहाना ले जाया गया, फिर अग्रोहा मैडीकल कॉलेज रेफर किया गया और बाद में RMC अस्पताल में इलाज जारी रहा। पहले पंचायती बातचीत के चलते बयान नहीं दिए गए थे, लेकिन 12 नवंबर को पीड़िता ने अपना विस्तृत बयान दर्ज करवाया।
एमएलआर के आधार पर थाना शहर टोहाना में मुकदमा संख्या 369, दिनांक 12.11.2025, धारा 115(2), 126(2), 117, 351(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को काबू कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की नियमानुसार आगे की जांच जारी है।