Tractor trolley Chori Hisar news: Haryana crime update
Hisar News Today : सर्दी के मौसम में बढ़ रही चोरी की वारदातों में हिसार पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी ( Tractor trolley ) की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और पुलिस डिमांड के दौरान इन्होंने ट्रैक्टर चोरी की वारदातों को कबूल किया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
अर्बन एस्टेट थाना हिसार पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि ट्रैक्टर ट्राली चोरी की अन्य घटनाओं का भी पर्दाफाश किया जा सके। जबकि तीसरे को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ट्रैक्टर चोरों की पहचान
1. हनुमान कॉलोनी हिसार निवासी विनीत
2. फतेहाबाद जिले के ढ़ाण्ड निवासी संजय
3. राजस्थान के झुंझुनू निवासी कुलदीप उर्फ लाला
पुलिस रिमांड में उगलेंगे ट्रैक्टर ट्राली चोरी की वारदातें
मामले में जांच अधिकारी मुख्य सिपाही रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी संजय और कुलदीप को चोरी शुदा ट्रैक्टर ट्राली बरामद करने के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जबकि विनीत को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ट्रैक्टर ट्राली चोरी: घटना का विवरण
गौरतलब है कि 23.01.2026 की रात्रि को कुलबीर सिंह पुत्र राजकुमार, निवासी सातरोड खुर्द, जिला हिसार की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका ट्रैक्टर स्वराज, जो दुकान के आगे खड़ा किया गया था, अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि करीब 1:40 बजे चोरी कर लिया गया। पुलिस ने दी गई शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी व मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
नजला, दमा और अस्थमा का घरेलू इलाज, सिर्फ एक रुपए में, देखें वीडियो , क्लिक करें