---Advertisement---

थाईलैंड एशिया पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खेलेंगे हिसार के दो खिलाड़ी | Hisar Sports News

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एशिया पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खेलेंगे बैडमिंटन नर्सरी डी. एच. बी. वी. एन. हिसार के दो खिलाड़ी

 

Hisar News : विद्युत नगर, हिसार में स्थापित बैडमिंटन हॉल के दो खिलाड़ी विजयेंद्र और योगेश एशिया पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप, थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 22 जून तक थाईलैंड में खेली जाएगी। ये दोनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में एकल व युगल मुकाबले में भारत की तरफ से भाग लेंगे।

 

Two players of DHBVN Hisar Sports Nursery will play in Thailand Asia Para Badminton Championship


इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर आई. ए. स. श्री ए. श्रीनिवास ने दोनों खिलाड़ियों को थाईलैंड एशिया पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई दी तथा दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्युत नगर में स्थापित बैडमिंटन खेल अकादमी में  खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए और अधिक सुविधाएं देने का आश्वासन दिया तथा बैडमिंटन हॉल को वातानुकूलित करने के लिए निर्देश दिया ताकि खिलाड़ी गर्मी में भी अच्छा अभ्यास कर पाए। ( Hisar Sports News )


उन्होंने ने बताया की खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के सात  बैडमिंटन कोर्ट (वुडन व सिंथेटिक), अत्याधुनिक जिम का निर्माण, रनिंग ग्राउंड व स्विमिंग पूल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इन सुविधाओं के साथ दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच भी विभाग द्वारा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए लगाए गए हैं। नर्सरी में पूरे हरियाणा से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल द्वारा किया जाता है। ( Latest Hisar News in Hindi )

 


दोनों खिलाड़ियों के कोच व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार तथा वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भी इस अवसर पर उपस्थित थे तथा उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की बैडमिंटन अकादमी के द्वारा दी गई सुविधाओं (फ्री योनेक्स शटल, फ्री कोचिंग, जिम व अंतर्राष्ट्रीय फिजियोथैरेपिस्ट) के चलते दोनों खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन  प्रतियोगिता में उच्च प्रदर्शन के साथ विजेंद्र ने  सिल्वर मेडल हासिल किया है व इंडोनेशिया इंटरनेशनल  बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर देश व विभाग का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त योगेश ने हाल ही में पैरा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स जो दिल्ली में आयोजित हुए थे, उसमें एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। योगेश जींद व विजयेंद्र गांव नहला से हैं l ( Abtak Haryana News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer