Verification: eefe237ed2c24d7f

Weather Update in Haryana : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज

0 minutes, 6 seconds Read

Weather Update in Haryana: Weather pattern will change due to western disturbance getting active

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

11 व 12 को पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा हरियाणा के मौसम पर आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, बादलवाई से हिसार का रात्रि तापमान 15.3 डिग्री सैल्सियस सबसे कम, दोपहर का सिरसा का 34.0 डिग्री सैल्सियस सर्वाधिक

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 12 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 10 नवंबर तक हल्की गति से उत्तरी हवाएंचलने की संभावना से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आएगी। हकृवि कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि 11 व 12 नवंबर के दौरान एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। वहीं हरियाणा में रात्रि तापमान 15.3 से 19.1 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। हिसार का रात्रि 15.3 डिग्री सैल्सियस के साथ हरियाणा में सबसे कम है।

हिसार के अलावा महेन्द्रगढ़ का 15.4 डिग्री सैल्सियस और सोनीपत का 15.8 डिग्री सैल्सियस कम तापमान है। बालसमंद का 16.6 डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान दर्ज किया गया। दोपहर का तापमान 30.0 से 34.0 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। हिसार का दोपहर का तापमान 31.7 डिग्री सैल्सियस, करनाल का 30.0 डिग्री सैल्सियस, पानीपत का 30.3 डिग्री सैल्सियस, गुरुग्राम का 31.5 डिग्री सैल्सियस, जींद का 31.1 डिग्री सैल्सियस, सोनीपत का 31.0 डिग्री सैल्सियस रहा। सिरसा का 34.0 डिग्री सैल्सियस दोपहर का तापमान हरियाणा में सर्वाधिक रहा। वहीं सुबह के समय स्मॉग देखने को मिल रही है। इससे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है।

इन दिनों मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके की फिजाओं में हल्की गुलाबी ठंड धुलने लगी है सुबह और शाम के समय आमजन को मीठी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पिछले कई दिनों से कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय न होने के कारण सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। रात के समय सम्पूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिल रही है। साथ ही साथ दिन में लगातार हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है।

कभी दक्षिणी पूर्वी कभी दक्षिणी पश्चिमी जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम अस्थिर बना हुआ है। कार्तिक मास में दोपहर के समय सर्दी की जगह अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कमजोर और ऊपरी जेट धाराओं के उतरायण होने उतरायण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी इलाके में केवल तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर केवल हल्की बारिश और बर्फबारी की सम्भावना बन रही है। नवंबर महीने के दूसरे पखवाड़े से सम्पूर्ण इलाके में धीरे धीरे तापमान गिरावट देखने को मिलेगी।

 

हिसार के HCS अधिकारी ने पिस्तौल के बल पर कराई प्राइवेट पार्ट पर मसाज, यौन उत्पीडऩ का आरोप

Hisar HCS Officer ने पिस्तौल के बल पर कराई प्राइवेट पार्ट पर मसाज, यौन उत्पीडऩ का आरोप

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer