Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Chandigarh Road Accident : गाड़ी के सामने सांड आने से हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0 minutes, 8 seconds Read

Hisar Chandigarh Road Accident: Accident due to bull coming in front of the car

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाड़ी के आगे आवारा सांड के आ जाने से एक युवक की मौत और दूसरा युवक घायल

Barwala News Today : हिसार चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर स्थित एक होटल के समीप गाड़ी के आगे आवारा सांड के अचानक सामने आ जाने से गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

 

वार्ड नंबर 13 लक्ष्मी विहार निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि उसका साला लक्ष्मी विहार निवासी लगभग 42 वर्षीय प्रवीण अपने साथी गांव भैणी बादशाहपुर निवासी जयपाल के साथ गाड़ी में सवार होकर समैण से अपना कार्य निपटाकर वापिस बरवाला आ रहे थे तो बीच रास्ते होटल के समीप गाड़ी के आगे आवारा सांड के आ जाने से व टक्कर लगने से गाड़ी पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार लक्ष्मी विहार निवासी प्रवीण की मौत हो गई और दूसरा युवक जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में सांड की भी मौत हो गई है।

पुलिस ने सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है।

 

Weather Update in Haryana : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Update in Haryana : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer